सिध्दचक्र पाठ (श्री सिध्दचक्र का पाठ करो दिन आठ)
श्री सिध्दचक्र का पाठ करो दिन आठ, ठाठसे प्राणी,
फल पायो मैना रानीं । टेक.
मैना सुंदरि इक नारी थी, कोढी पति लखि दुःखियारी थी।
नहि पडे चैन दि रैन व्यथित अकुलानी || फल पायो ||
जो पतिका कष्ट मिटाऊँगी, तो उभयलोक सुख पाऊँगी।
नहि अजागलस्तनवत निष्फल जिन्दगानी || फल पायो ||
इक दिवस गई जिनमन्दीर मे, दर्शन करि अति उर में ।
फिर लखए साधु निरग्रन्थ दिगम्बर || फल पायो ||
बैठी मुनि को कर नमस्कार, निज निंन्दा करती बारबार ।
भरि अषूनयन कही मुनि सो दुःखद कहानी || फल पायो ॥
बोले मुनि पुत्री धैर्य धरो, श्री सिध्दचक्र का पाठ करो ।
नहि रहेगी कुष्ठ की तन में नामनिशानी || फल पायो ||
सुनि साधु वचन हर्षी मैना, नहिं होय झूठ मुनि के बैन
कर के श्रध्दा श्री सिध्दचक्र की ठानी || फल पायो ||
जब पर्व अठाई आया है, उत्सवयुत पाठ कराया है।
सब केतन छिडका यंत्र न्हवनका पानी || फल पायो ||
गन्धोदक छिडकत वसुदिन में, नहिं रहा कुष्ठ किंचित तनमें ।
भई सात शतक की काया स्वर्णसमानी || फल पायो ||
भव भोग भोगि योगेश भये, रीपाल कर्म हनि मोक्ष भये ।
दूजे भव मैना पावे शिवरजधानि ॥ फल पायो ||
जो पाठ करे मनवचतनसे, वे छूटि जाय भवबन्धन से ।
मक्खन मत करो विकल्प कहा जिनवाणी || फल पायो ॥