भगवान् शान्तिनाथ की आरती (आरती करो रे शांतीनाथ..)
आरती करो रे शांतीनाथ- सोलहवे जिनकी...
आरती करो रे.
प्रभू आरति से सब जन का मिथ्यात्व तिमिर नरा जाता है.
भव भव के कल्मष धुलकर सम्यक्त्व उजाला आता है ॥
आरती करो रे----
श्री मोहमहामह नाशक प्रभू की आरती करो रे ।।
प्रभूने जन्म लिया जब भू पर नरकों में भी शांती मिली.
ऐरा देवी के आँगन में आनंद की इक लहर चली-
आरती करो रे ॥
जय विश्वसेन के प्रिय नंदन की आरति करो रे ।
शांतीनाथ निज चक्ररत्न से बडखंडाधिपती बने.
इस वैभव में शांति न लख कर रत्नत्रय के धनी बने
आरती करो रे ।
मन्त्री शांतीनाथ पंचम चक्री की आरती करो रे ----
जो प्रभू के दरबार में आता इच्छित फल को पाता है.
आत्मशक्ति को विकसित कर चंदनामति शिव पाता है.
आरती करो रे ।
मुक्तिश्री के अधिनाथ की आरती करो रे ॥